Ek Aawaz, India's Top News Portal, Get Latest News, Hindi samachaar, today news, Top news

यूएन ने मणिपुर हिंसा पर चिंता जताई

यूएन ने मणिपुर हिंसा पर चिंता जताई


इंफाल ।
मणिपुर में दूसरी बार हिंसा भडक़ने के बाद संयुक्त राष्ट्र ने राज्य के हालात पर चिंता जताई है। यूनाइटेड नेशन्स ह्यूमन राइट्स कमीशन ने सोशल मीडिया पर लिखा- हम मणिपुर हिंसा पर बोलने वाले मानवाधिकार एक्टिविस्ट बबलू लिथोंगबम को मिल रही धमकियों से चिंतित हैं। 5 अक्टूबर को हिंसक भीड़ ने इंफाल वेस्ट के कैथेलमांगबी में बबलू लिथोंगबम के घर पर हमला किया था। एनएचआर ने इस घटना के पीछे मैतई लिपुंस और अरामबाई तेंगोल को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही अधिकारियों से बबलू लिथोंगबम, उनके परिवार और घर को सुरक्षा देने की मांग की है। मानवाधिकार एक्टिविस्ट बबलू लिथोंगबम मैतेई कट्टरपंथी संगठन मैतेई लिपुंस और अरामबाई तेंगोल की आलोचना करते रहे हैं। मैतेई लिपुंस ने 5 अक्टूबर को एक प्रेस में बबलू लिथोंगबम और बृंदा थौनाओजम को बायकॉट करने का ऐलान किया था।

Previous Post Next Post
Ek Aawaz, India's Top News Portal, Get Latest News, Hindi samachaar, today news, Top news