Ek Aawaz, India's Top News Portal, Get Latest News, Hindi samachaar, today news, Top news

पुलिस को नहीं दी सूचना, कानून हाथ में लिया

पुलिस को नहीं दी सूचना, कानून हाथ में लिया

जबलपुर। जबलपुर के प्‍लेटफार्म छह की ओर एक अनहोनी होने से बच गई, लेकिन उसके बाद जो हुआ वह सही नहीं था। पुलिस को सूचना न देकर स्वयं कानून हाथ में ले लिया। हाथ में कानून को लेना अपराध की क्षेणी में आता है

वीडियो बनाए, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी

दरअसल, शुक्रवार की देर रात प्‍लेटफार्म छह की ओर तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर आरपीएफ आरक्षक को रौंदती हुई पेड़ से जा टकराई। हादसे में अनहोनी तो नहीं हुई, लेकिन वाहन के चालक को वहां मौजूद भीड़ ने जंजीर से जकड़ कर उसे जमकर पीटा। चालक की पिटाई का लोगों ने वीडियो बनाए, लेकिन किसी ने भी पुलिस को सूचना नहीं दी

शराब के नशे में था चालक

हादसे में आरक्षक को चोट आई है। आरक्षक को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां इलाज जारी है। ड्राइवर शराब के नशे में था। भाग रहे चालक को स्टैंड वालों ने पकड़ा और नजदीक में ही कमरे में ले जाकर बंदकर जमकर पीटा, जिससे वह भी घायल हो गया 

मीडिया कर्मी पहुंचे और कंट्रोल रूम को सूचना दी

सूचना लगते ही मीडिया कर्मी पहुंचे और कंट्रोल रूम को सूचना दी। कुछ समय बाद सिविल लाइन पुलिस ने घायल ड्राइवर को थाने ले गए। उनसे जब मीडिया ने इस बाबत पूछा तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया ।

ट्रेन का समय होता तो हो सकता था बड़ा हादसा

लोगों ने बताया कि घटना के समय भीड़ नहीं थी, ट्रेन का समय होता तो कई लोग घायल होते। ड्राइवर ने बताया कि पार्किंग में गाड़ी लेकर खड़ा था। एक सिपाही ने अलग करने के लिए कहा। सिपाही ने कालर पड़कर बाहर निकला। तभी ड्राइवर के पैर से एक्सीलरेटर जोर से दब गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई। ड्राइवर ने स्वीकार किया कि वह नशे में था


Previous Post Next Post
Ek Aawaz, India's Top News Portal, Get Latest News, Hindi samachaar, today news, Top news