Ek Aawaz, India's Top News Portal, Get Latest News, Hindi samachaar, today news, Top news

दो सगी बहनों से रेप, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

दो सगी बहनों से रेप, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में


जशपुर।
जिले में दो नाबालिग सगी बहनों से दुष्कर्म सामने आया है. आरोप है कि दो आरोपी नाबालिग बहनों को बहला फुसलाकर जंगल की ओर ले गए और उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना को अंजाम देने वाले में एक नाबालिग भी शामिल है. इस मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई कर एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को हिरासत में लिया है. यह मामला कांसाबेल थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, कांसाबेल थाना क्षेत्र के दोकड़ा गांव में दो नाबालिग सगी बहनों के साथ दुष्कर्म हुआ है. पीड़ित बच्चियों के अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद नाबालिगों के साथ हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने परिजन थाने पहुंचे. मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने एक अपचारी सहित दो आरोपियों को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि दोकड़ा क्षेत्र में दो नाबालिग बहनों को बहला फुसलाकर दो बदमाश समीप के जंगल ले गए थे. जहां पर दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. इस मामले की सूचना मिलते ही कांसाबेल थाना पुलिस ने एक अपचारी सहित दो को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है
Previous Post Next Post
Ek Aawaz, India's Top News Portal, Get Latest News, Hindi samachaar, today news, Top news