Ek Aawaz, India's Top News Portal, Get Latest News, Hindi samachaar, today news, Top news

अधिक मात्रा में दवाई का सेवन कर युवती ने ली खुद की जान, सुसाइड नोट बरामद

अधिक मात्रा में दवाई का सेवन कर युवती ने ली खुद की जान, सुसाइड नोट बरामद


तमिलनाडू। कन्याकुमारी के एक मेडिकल कॉलेज में 27 वर्षीय मेडिकल स्टूडेंट की सुसाइड का मामला सामने आया है. छात्रा का शव कॉलेज हॉस्टल के कमरे में मिला है. बताया जा रहा है कि छात्रा ने सुसाइड नोट में कुछ लोगों के नाम और सुसाइड की वजह लिखी है. इस बीच कथित तौर पर छात्रा कमरे से मिला एक कथित सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला कन्याकुमारी के श्री मूकाम्बिका मेडिकल कॉलेज का है. यहां एनेस्थिसियोलॉजी पीजी सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही एक 27 वर्षीय छात्रा अपने हॉस्टल के कमरे से मृत मिली है. सूत्रों ने बताया कि छात्रा ने अधिक मात्रा में मांसपेशियों को आराम देने वाली दवा ले ली थी, जिससे उसकी मौत हुई है. कुलसेकरम पुलिस ने मौत की जांच शुरू कर दी है

इस बीच मृत छात्रा का सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. कथित सुसाइड नोट में छात्र की मौत का कारण और तीन नाम लिखे हैं. साथ ही छात्रा ने इस कदम के लिए अपने पिता से माफी मांगी भी मागी है. ससाइड नोट में नीले पैन से लिखी थी कुछ इस तरह की बाते "सॉरी अप्पा, मैं तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करता हूं". "उदास लोगों को भी खुश देखा जा सकता है. हरे मार्कर से लिखी थी ये बात दयालु बनों, किसी को जज मत करो. उनके लिए वहां रहो." कुलसेकरम पुलिस प्रोफेसर परमासिवन और वरिष्ठ छात्र हरीश और प्रीति से दूसरे दिन भी पूछताछ कर रही है. दूसरी ओर नेशनल अवॉर्ड विनर सिंगर चिन्मयी ने भी जांच की मांग करते हुए दावा किया कि पढ़ाई के दौरान, इंटर्नशिप के दौरान महिला चिकित्सकों द्वारा किए गए यौन उत्पीड़न का खुलासा नहीं हुआ है.
Previous Post Next Post
Ek Aawaz, India's Top News Portal, Get Latest News, Hindi samachaar, today news, Top news