Ek Aawaz, India's Top News Portal, Get Latest News, Hindi samachaar, today news, Top news

आखिर क्या हुआ जो इस शहर में मिले 100 बंदरों के शव

आखिर क्या हुआ जो इस तरह पड़े मिले 100 बंदरों के शव


हैदराबाद : तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले के एक गांव के बाहर करीब 100 बंदरों के शव पड़े मिले। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पशु चिकित्सा विभाग को दी। अधिकारियों ने बंदरों की मौत की वजह पता करने के लिए सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदरों को जहर देकर मारा गया है और बाद में शव यहां फेंक दिए गए।


नवंबर 2020 में तेलंगाना के महबूबाबाद जिले में करीब 40 बंदरों को जहर देकर मार दिया गया था। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शनिगापुरम गांव के पास कई बंदरों के शव पड़े मिले, जो शव सड़ चुके थे। पुलिस ने बताया कि बंदरों को जहर देकर मार दिया गया और थैलों में भरकर फेंक दिया गया। इसको लेकर पुलिस ने जांच शुरू की थी, लेकिन आज तक मामले में कोई जानकारी नहीं आ सकी

Previous Post Next Post
Ek Aawaz, India's Top News Portal, Get Latest News, Hindi samachaar, today news, Top news