Ek Aawaz, India's Top News Portal, Get Latest News, Hindi samachaar, today news, Top news

छत्तीसगढ़ में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी मायावती

छत्तीसगढ़ में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी मायावती



रायपुर/भोपाल। इलेक्शन कमीशन ने सोमवार (9 अक्टूबर) को पांच राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तसीगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। वहीं विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद बसपा सुप्रीमों मायावती का बड़ा बयान सामने आया है। बसपा प्रमुख ने साफ कर दिया कि वह विधानसभा चुनाव में किस पार्टी के साथ गठबंधन करेंगी। बसपा सुप्रीमों मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- “बीएसपी मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ राज्य में गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी के साथ चुनावी समझौता करने के अलावा, मिज़ोरम को छोड़कर, राजस्थाऩ व तेलंगाना इन दोनों राज्य में अकेले ही बिना किसी से कोई समझौता किए हुए चुनाव लड़ रही है और इन राज्यों में अच्छे रिज़ल्ट की उम्मीद करती है।

वहीं मायावती ने आगे लिखा कि “मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ व मिज़ोरम विधानसभा आमचुनाव अगले महीने कराने की घोषणा का स्वागत, किन्तु चुनाव आयोग के लिए असली चुनौती सरकारी मशीनरी व धनबल आदि के दुरुपयोग को रोककर चुनाव को पूरी तरह स्वतंत्र व निष्पक्ष कराने की है, जिस पर लोकतंत्र का भविष्य निर्भर।” पूर्व सीएम मायावती ने पोस्ट कर लिखा- “साथ ही, ख़ासकर सत्ताधारी पार्टी द्वारा चुनाव को गलत दिशा में प्रभावित करने के लिए लुभावने वादे व हवाहवाई घोषणाओं आदि पर अंकुश लगना ज़रूरी, जिसको लेकर मा. सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस भी जारी किया है। जातिवाद व साम्प्रदायिकता का उन्माद व हिंसा के खिलाफ सख़्त कार्रवाई अत्यावश्यक।” बता दे कि निर्वाचन आयोग के अनुसार मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में क्रमश: 17 नवंबर, 23 नवंबर, 30 नवंबर तथा सात नवंबर को मतदान होगा। जबकि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 एवं 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे

#ekaawaz, #madhyapradesh, #chattisghad, #politics, #todeynews, #latestnews, 
Previous Post Next Post
Ek Aawaz, India's Top News Portal, Get Latest News, Hindi samachaar, today news, Top news