Ek Aawaz, India's Top News Portal, Get Latest News, Hindi samachaar, today news, Top news

माँ ने दी मर्डर की सुपारी, नाबालिक बेटी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर उसे ही उतार दिया मौत के घाट


समाज का दिनों दिन कितना पतन होता जा रहा है? जो बॉयफ्रेंड मां का है, वही बॉयफ्रेंड बेटी का भी है और फिर इस हालात में परिणीति भी बड़ी दुखद हो रही है। इस सबके बावजूद माहौल सुधारने का नाम नहीं ले रहा है। अभी हाल ही में एक और ताजा मामला सामने आया है, जिसमें मां और बेटी के एक ही बॉयफ्रेंड होने का राज, जब मन को पता चला तो उसने अपनी नाबालिक बेटी की हत्या की सुपारी दे दी लेकिन यह बात जब बॉयफ्रेंड और बेटी को पता चली तो उन्होंने मिलकर मां को ही मौत के घाट उतार दिया

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक महिला के शव मिलने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू की और मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकलवाई, जिससे पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि मृतका सुभाष (38) नाम के युवक से प्रेम करती थी। युवक सात माह पूर्व एक दुष्कर्म के मामले में 10 वर्ष की सजा काटकर जेल से रिहा हुआ है।

आरोपी सुभाष महिला और उसकी पुत्री दोनों से प्रेम करता था 

पूछताछ में आरोपी सुभाष ने बताया कि वह महिला की पुत्री से भी प्रेम कर बैठा था, इसलिए उससे बात करने के लिए बेटी को भी एक मोबाइल खरीद कर दे आया था। उसने बताया कि एक दिन मृतका के भाई ने उसकी बेटी को बात करते हुए पकड़ लिया था लेकिन सुभाष पर किसी को कोई शक नहीं हुआ। भाई ने फोन से बात करने की जानकारी महिला को दी थी, जिसके बाद महिला अपनी बेटी को अपने मायके फर्रूखाबाद छोड़ आई और अपने प्रेमी सुभाष से मिली। महिला ने सुभाष को पूरी बात बताई। 

पूछताछ में आरोपी सुभाष ने बताया कि

पूछताछ में आरोपी सुभाष ने बताया कि महिला ने अपनी बेटी की हत्या के लिए 50 हजार रुपए की सुपारी देने की बात कही, जिस पर वह राजी हो गया। लेकिन आरोपी सुभाष वह महिला की नाबालिग बेटी से  भी प्रेम करता था, इसलिए उसने महिला की पूरी बात उसकी बेटी को बता दी। जिसके बाद बेटी ने आरोपी प्रेमी सुभाष से मां की हत्या के बदले जीवन भर साथ रहने की बात कही। 

आरोपी सुभाष ने नाबालिग बेटी की हत्या की एक फर्जी फोटो महिला को भेजी और 50 हजार रुपए की डिमांड की। जिसके बाद महिला ने रकम देने के लिए करीब दो दिन का समय मांगा। महिला के रुपए न देने पर सुभाष ने महिला को बेटी के साथ आगरा में होने की जानकारी दी। जिसके बाद महिला 5 अक्टूबर को आगरा पहुंची। तीनों लोग आगरा से लौटकर वापस आए. एटा में तीनों ने मेला घूमा। 

बाजरे के खेत में ले जाकर दोनों ने महिला की हत्या कर दी

जिसके बाद रात करीब 8:30 बजे बाजरे के खेत में ले जाकर दोनों ने महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने डीआर के आधार पर मिले सुराग से जब तफ्तीश को आगे बढ़ाया तो दोनों को आरोपी पाया गया और फिर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
Previous Post Next Post
Ek Aawaz, India's Top News Portal, Get Latest News, Hindi samachaar, today news, Top news