Ek Aawaz, India's Top News Portal, Get Latest News, Hindi samachaar, today news, Top news

प्रेमिका को बैग में रखकर फेंकने ले जा रहे हत्यारे को पुलिस ने दबोचा, कुल्लू मनाली होटल में की थी हत्या


पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती फिर शुरू हुआ इश्क लगातार बढ़ता चला गया। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से इसी इश्क में एक युवती लापता हुई और वह हरियाणा निवासी अपने तथाकथित दोस्त के साथ हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली पहुंची, वहां आपसी विवाद में दोनों के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि हरियाणा निवासी दोस्त ने उसे जान से ही मार डाला। इतना ही नहीं होटल में मर्डर करने के बाद युवती का शव एक बैग में रखकर फेंकने के लिए ले जाया जा रहा था। तभी होटल वालों को कुछ शंका हुई और उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया। आखिरकार हत्यारा युवक दबोच लिया गया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि सोशल मीडिया पर भोपाल शाहपुरा के अजय नगर की 24 वर्षीय शीतल पिता कैलाश कौशल ने हरियाणा (पलवल) के जिस विनोद ठाकुर से दोस्ती की। मनाली के एक होटल के कमरा नंबर 302 में मनाली के आधार कार्ड पर दोनों रूके थे। विनोद ठाकुर का कोई दस्तावेज भी होटल वालों ने जमा आईसीसीनहीं कराया था। शीतल और विनोद 13 मई को मनाली पहुंचे थे। होटल में शीतल का आधारकार्ड रजिस्टर्ड किया गया था। 14 मई को दोनों सिस्सू घूमने गए थे। शाम को वापस आने के बाद दोनों ने कमरे में ही होटल से खाना मंगवाकर खाया। 16 मई 2024 की शाम को विनोद ठाकुर ने होटल के मैनेजर से वोल्वो बस स्टैंड जाने के लिए टैक्सी मंगवाई। टैक्सी पहुंचने के बाद विनोद अकेला ट्रॉली बैग लेकर टैक्सी में बैठने जा रहा था। होटल के बाहर निकलते ही बैग भारी होने के कारण विनोद ठाकुर उसे अकेला संभाल नहीं पा रहा था। विनोद के साथ जो युवती होटल में ठहरी थी, वह भी नहीं दिख रही थी। इसके बाद होटल के कर्मचारियों को विनोद ठाकुर पर शक हुआ। होटल कर्मचारियों द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपी युवक विनोद घबरा गया और विनोद ठाकुर वहां से अपना बैग छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें भोपाल निवासी शीतल कौशल की लाश मिली।

पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया अपराध

हिमाचल प्रदेश के मनाली एसपी के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विनोद ठाकुर की तलाश शुरू की गई। विनोद ठाकुर दूसरे वाहन से बस स्टैंड पहुंचा और हरियाणा के लिए भागने वाला था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। विनोद ने हत्या करना भी स्वीकार कर लिया है। उसी ने बताया है कि हम दोनों घूमने आए थे और सोशल मीडिया के जरिए ही हम दोनों की दोस्ती हुई थी। जांच के दौरान एक महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है कि परिजनों के आरोप अनुसार शाहपुरा पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन पुलिस ने बेटी को तलाशने कोई कार्य नहीं किया। हालांकि कुल्लू मनाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम तथा अन्य औपचारिकताओं के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Also Read : बैंक लूट का कुछ ही घंटों में खुलासा, बैंककर्मी ने ही रची थी साजिश
Previous Post Next Post
Ek Aawaz, India's Top News Portal, Get Latest News, Hindi samachaar, today news, Top news