Ek Aawaz, India's Top News Portal, Get Latest News, Hindi samachaar, today news, Top news

दो समुदाय के लोग आमने-सामने आए, अतिरिक्त पुलिस फोर्स को बुलाया गया

दो समुदाय के लोग आमने-सामने आए, अतिरिक्त पुलिस फोर्स को बुलाया गया


नोएडा: नोएडा के सलारपुर गांव में रविवार रात कार और बाइक टकराने से दो समुदाय के लोगों में विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष के 40 से अधिक लोगों में मारपीट शुरू हो गई और जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश की जा रही। गांव में तनाव के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। पुलिस के मुताबिक रात करीब साढ़े दस बजे पंकज अपनी कार से जा रहा था। इस दौरान एक संकरी गली में इंतजार की बाइक कार से भिड़ गई। इस बात को लेकर पंकज और इंतजार के बीच कहासुनी होने लगी। कहासुनी ने थोड़ी ही देर में बड़े विवाद का रूप ले लिया। झगड़े की जानकारी मिलने पर दोनों पक्षों के लोग मौके पर आ गए और बहस शुरू हो गई। इस दौरान कुछ लोगों के बीच गाली गलौज हुई, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने वीडियो भी बनाया। रात 12 बजे तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा रही।

दो पक्षों के लोगों के बीच विवाद बढ़ता देखकर गांव में हड़कंप मच गया। झगड़े की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची सेक्टर-39 पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। दोनों पक्षों के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक पक्ष के इंतजार, राशिद, वासिफ और रसीद समेत पांच जबकि दूसरे पक्ष से पंकज भाटी, तरुण भाटी और यश भाटी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। एडीसीपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल माहौल शांत है। पुलिस इस मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।


लोगों का कहना है कि पूर्व में भी दोनों पक्षों में पार्किंग सहित अन्य वजहों से कहासुनी और मारपीट हो चुकी है। घटना के बाद एसीपी समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और शीर्ष अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। एसीपी रजनीश वर्मा का कहना है कि गांव में दो पक्षों में बाइक और कार टच होने पर विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद हुई मारपीट में कुछ लोगों को मामूली चोट आई। इस मामले में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। लोगों ने बताया कि मारपीट के दौरान दोनों पक्ष की ओर से तमंचा लहराया गया। कुछ लोगों के पास चाकू और धारदार हथियार भी थे। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में स्थानीय लोगों से भी पूछताछ हुई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।


#ekaawaz, #todeynews, #delhi, #latestnews, #twogroupswar,
Previous Post Next Post
Ek Aawaz, India's Top News Portal, Get Latest News, Hindi samachaar, today news, Top news