Ek Aawaz, India's Top News Portal, Get Latest News, Hindi samachaar, today news, Top news

राहुल गांधी सांसदी बहाल होने के बाद पहली बार करेंगे संसदीय क्षेत्र वायनाड का दौरा

राहुल गांधी सांसदी बहाल होने के बाद पहली बार करेंगे संसदीय क्षेत्र वायनाड का दौरा

#Rahul Gandhi will visit Wayanad parliamentary constituency for the first time after being reinstated as an MP

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज से दो दिवसीय वायनाड दौरे पर रहेंगे। संसद सदस्यता वापस मिलने के बाद ये पहली बार होगा, जब राहुल वायनाड की जनता से रूबरू होंगे। इसलिए, इसे राहुल और कांग्रेस का पावर शो भी गिना जा रहा है। राहुल केरल स्थित कोयंबटूर हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं।राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मोदी सरनेम मामले में राहत मिलने के बाद बीते सोमवार यानी 7 अगस्त को लोकसभा सदस्यता वापास मिली थी।

शीर्ष न्यायालय के 4 अगस्त को 'मोदी' उपनाम टिप्पणी मामले में दोषसिद्धि पर रोक लगाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने राहुल की सदस्यता बहाल कर दी थी।राहुल गांधी 12 अगस्त को वायनाड आएंगे। हम उनके लिए गर्मजोशी से स्वागत की व्यवस्था करने जा रहे हैं और तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कल जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक है। राहुल गांधी 12 और 13 अगस्त को इसके लिए उपस्थित रहेंगे।सिद्दीकी ने कहा कि वायनाड के इतिहास में राहुल गांधी का बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा।

#ekaawaz, #rahulgandhi, #politics, #latestnews, #todeynews,
Previous Post Next Post
Ek Aawaz, India's Top News Portal, Get Latest News, Hindi samachaar, today news, Top news