Ek Aawaz, India's Top News Portal, Get Latest News, Hindi samachaar, today news, Top news

सोने की मूर्ति चांदी का सिक्का देकर ले गए लाखो रुपए , पढ़िए पूरी खबर

सोने की मूर्ति चांदी का सिक्का देकर ले गए लाखो रुपए , पढ़िए पूरी खबर

#Lakhs of rupees were taken by giving gold stachu and silver coin, read full news

गोहलपुर में टीन की चादरें बेचने वाले दुकानदार के साथ चौदह लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने सोने के सिक्के दिखाकर पीड़ित से रुपये लेकर फरार हो गए। थाना प्रभारी गोहलपुर विजय तिवारी ने बताया गई जानकारी अनुसार मोहम्मद हारून 57 वर्ष निवासी चांदनी चौक हनुमानताल ने लिखित शिकायत की उसकी बहोराबाग में टीन की चादरों की दुकान है। दुकान में एक व्यक्ति उसके पास आया और चाँदी का सिक्का दिखाते हुये कहने लगा ये सिक्का बैंक से बदलना है क्या यह बदल जाएगा तो उसने कहा मुझे नही पता इसके लिए आपको बैंक में जाकर पता करना पड़ेगा। उक्त व्यक्ति को उसने बैंक का पता बता दिया तो वह व्यक्ति चला गया। 2 दिन बाद फिर वही व्यक्ति आया और कहा कि हम लोग बाहर के हैं किसी के ऊपर भरोसा नही कर सकते इसे आप ही ले लो। इंदौर में मकान तोड़ते वक्त हमें सिक्के मिले है हम लोग चाह रहे हैं कि आप वो भी ले लो ताकि हम इसको बेचकर कुछ नया काम चालू कर सके। मना करने पर फिर वहीं व्यक्ति एक महिला को लेकर आया और कहा कि आपके सिवा किसी पर भरोसा नही है और चार पाँच सोने की चिप्स जिसमे भगवान की मूर्ति बनी थीं को चैक कराने के लिये उसे दिए। पीडित ने बताया कि जिसको उसने चेक कराया तो असली सोना निकला इसके बाद उन लोगो ने कहा कि हमें 20 लाख रुपये दे दो तो उसने कहा 13 लाख दूंगा ऐसा करते करते 15 लाख में सौदा तय हुआ। जिसके बाद वह दो दिन बाद आए । उसके पास 6 लाख 50 हजार रूपये का इंतेजाम हो गया था उसने अपने बेटे को उसी दिन बैंक भेज दिया था। बेटा बैंक से 7 लाख 50 हजार रूपये निकाल कर लाया जिसे मिलाकर 14 लाख रूपये हो पाए। उसने उनको 14 लाख रूपये दे दिये और सोने की थैली उनसे ले ली और वो लोग चले गये। उसने दुकान बंद करके सोने को चैक कराया तो पता चला कि सब नकली है।पुलिस जुटी आरोपी की तलाश में 

#goldsilver, #jabalpur 
Previous Post Next Post
Ek Aawaz, India's Top News Portal, Get Latest News, Hindi samachaar, today news, Top news